देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 479 केस मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 13.85 लाख के पार हो गई। 692 लोगों की मौत हुई, जबकि 36 हजार 327 की अस्पताल से छुट्टी भी हुई। यह एक दिन में अस्पताल ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 23 जुलाई को 33 हजार 326 लोग ठीक हुए थे। अब तक देश में कुल 8 लाख 86 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते एक हफ्ते में 3 लाख 7 हजार 622 नए केस आए, लेकिन इसी दौरान 2 लाख 8 हजार 665 मरीज ठीक भी हो गए, जिससे संक्रमितों की संख्या में 93 हजार 860 की बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में यहां 716 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 26 हजार 926 हो गई। इनमें 18 हजार 488 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 799 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7639 मरीजों का इलाज चल रहा है। इंदौर में संक्रमण में फिर एक बार तेजी आई है। यहां बीते 24 घंटे में 153 नए केस आए हैं। इसके बाद भोपाल में 132 मरीज बढ़े। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।