महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव में भाजपा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। फडणवीस ने कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए, उन्हें भी टेस्ट करवा लेना चाहिए। इससे पहले बिहार के 3 बड़े भाजपा नेता डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित हो चुके हैं। 15 अक्टूबर को सीतामढ़ी जिले की डुमरा और सीतामढ़ी विधानसभा सीट में चुनावी सभा को संबोधित किया। 16 अक्टूबर को पटना के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीवान के गोरियाकोठी और गोपालगंज में चुनावी सभा की। 17 अक्टूबर को मुंगेर और रजौली में चुनावी सभा की। 18 अक्टूबर को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद भागलपुर, सासाराम और गया में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 19 अक्टूबर को मुंबई और पुणे बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने महाराष्ट्र रवाना। बारामती, पुणे, इंदापुर तालुका, सोलापुर, उस्मानाबाद के प्रभावित क्षेत्र में दौरा किया। 20 अक्टूबर को उस्मानाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 20 अक्टूबर को लातूर में भी रहे। 21 अक्टूबर को हिंगोली में रहे। जालना, परभणी जिले में भी बारिश प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। 22 अक्टूबर को बिहार लौटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर छपरा, मोतिहारी, समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल भी थे। जायसवाल 23 अक्टूबर को मोदी की रैलियों में उनके साथ थे। हालांकि, फडणवीस इन रैलियों में शामिल नहीं हुए। देश में कोरोना के नए मरीज मिलने की संख्या में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। 21 अक्टूबर को 56 हजार 264 मरीज सामने आए थे, 22 अक्टूबर को यह आंकड़ा 54 हजार 367 और 23 अक्टूबर को 53 हजार 935 रह गया। एक्टिव केस भी अब 6 लाख 80 हजार 801 रह गए हैं।