आप यहाँ पर हैं : मुख्य पृष्ठ » प्रमुख समाचार » महाराष्ट्र में 18 मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 मंत्री बने
महाराष्ट्र में 18 मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 मंत्री बने

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के 39 दिन बाद मंगलवार को महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का गठन हो गया। 50-50 फॉर्मूला के तहत दोनों ओर से 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए। सबसे पहले भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के प्रभात लोढा सबसे अमीर हैं, जबकि मुख्यमंत्री खुद सबसे कम 10वीं पास हैं। शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। सबसे अमीर मालाबार हिल्स से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढा हैं। सबसे कम यानी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पैठण सीट से विधायक संदीपन भुमरे के पास है। कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ पर गंभीर धाराएं भी लगी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे पर 18 और उप मुख्यमंत्री पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। नई कैबिनेट में एक मंत्री 10वीं और 5 बारहवीं पास हैं। इनके अलावा एक इंजीनियर, 7 ग्रेजुएट, 2 पोस्ट ग्रेजुएट और एक डॉक्टरेट की उपाधि ले चुके हैं। बीजेपी के विधायक सुरेश खाडे सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। सीएम शिंदे भी 10वीं पास हैं और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ग्रेजुएशन किया है।
loading...
संबंधित खबरें
देश में कोरोना के 3207 एक्टिव केस, 20 मौतें
31-May-2025चीन ने अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए नया संगठन बनाया, PAK-क्यूबा समेत 33 देश मेंबर बने
31-May-2025पाकिस्तान-तालिबान में सीमा विवाद को लेकर भिड़ंत, PAK का चेकपोस्ट उड़ाया
31-May-2025पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते का दौर खत्म, ताली बजाने के लिए दोनों हाथ जरूरी: CDS चौहान
31-May-2025जस्टिस वर्मा कैश मामला, परिवार ही स्टोररूम इस्तेमाल करता था, जांच पैनल की रिपोर्ट में खुलासा
31-May-2025