आप यहाँ पर हैं : मुख्य पृष्ठ » प्रमुख समाचार » महाराष्ट्र के अकोला में गर्मी के चलते धारा 144 लागू, भोपाल में ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग आधी हुई, तापमान 50º
महाराष्ट्र के अकोला में गर्मी के चलते धारा 144 लागू, भोपाल में ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग आधी हुई, तापमान 50º

नौतपा का आज दूसरा दिन है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। नौतपा के पहले दिन, यानी 25 मई को राजस्थान में गर्मी से 5 लोगों की मौºत हो गई। यहां पिछले 3 दिनों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य का फलोदी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग आधी की गई है। यानी जहां सिग्नल 60 सेकेंड रेड रहता था, वहां 30 सेकेंड ही रेड रहेगा। महाराष्ट्र के अकोला में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। जिला कलेक्टर ने पब्लिक गैदरिंग रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगाई है। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल आज पश्चिम बंगाल से टकराएगा। मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर इलाके और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है।
loading...
संबंधित खबरें
देश में कोरोना के 3207 एक्टिव केस, 20 मौतें
31-May-2025चीन ने अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए नया संगठन बनाया, PAK-क्यूबा समेत 33 देश मेंबर बने
31-May-2025पाकिस्तान-तालिबान में सीमा विवाद को लेकर भिड़ंत, PAK का चेकपोस्ट उड़ाया
31-May-2025पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते का दौर खत्म, ताली बजाने के लिए दोनों हाथ जरूरी: CDS चौहान
31-May-2025जस्टिस वर्मा कैश मामला, परिवार ही स्टोररूम इस्तेमाल करता था, जांच पैनल की रिपोर्ट में खुलासा
31-May-2025