फरह। थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर पर महिला मरीज के साथ रेप का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने उसको नींद की गोलियां दी जिसके बाद उसके साथ दुराचार किया गया। महिला मरीज की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस हरकत में आई और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। शनिवार जब एक 55 वर्षीय विधवा महिला थाना पहुंची और कस्बा के ही एक झोलाछाप डॉक्टर पर दुराचार का आरोप लगाया। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी और डॉक्टरों की टीम क्लिनिक पर पहुंच गई ओर क्लिनिक को सील करदिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद क्लिनिक को सील कर दिया। वहीं पुलिस पीड़िता को लेकर थाना आ गई। पीड़िता के अनुसार वह कस्बा के झोलाछाप डॉक्टर से दवाई लेने गई थी। जहां डॉक्टर ने विधवा महिला को इलाज के दौरान नींद की गोली दे दी। जिसके बाद महिला बेसुध हो गई। महिला के बेहोश होने के बाद डॉक्टर ने उससे दुराचार किया। महिला के अनुसार जब उस पर नींद की गोली का असर खत्म हुआ तब उसे अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी मिली।पीड़िता ने थाने में घटना की जानकारी दी,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।