पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। उधर, भाजपा का दावा है कि जय श्री राम के नारे लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी कार्यकर्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक समतुल डोलोई (43) का शव सोमवार को सर्पोटा गांव के एक खेत में मिला था। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों पर कुछ नहीं कहा है। धमाका उत्तर 24 परगना के कांकीनारा इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने बीती रात क्रूड बम से हमला किया था। हम डरे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की मांग की गई है। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ‘तृणमूल कार्यकर्ताओं ने की हत्या’ वहीं, उत्तर 24 परगना के सर्पोटा गांव में सोमवार सुबह में खेत में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डोलोई रविवार रात एक कार्यक्रम में गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। गर्दन पर गला दबाने के निशान थे। हावड़ा ग्रामीण के भाजपा अध्यक्ष अनुपम मलिक ने दावा किया कि डोलोई भाजपा समर्थक थे। जय श्री राम के नारे लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या कर दी। तृणमूल कांग्रेस के विधायक समीर पांजा ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जांच में ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। ममता ने नारे लगाने पर विरोध जताया था पिछले महीने ममता बनर्जी के सामने भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। इससे वे नाराज हो गईं थीं। उन्होंने कहा था कि ये भाजपा के बाहरी लोग हैं, सबको देख लूंगी। 8 अप्रैल को उत्तर 24 परगाना जिले में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में करीब 3 लोग मारे गए थे।