सनातन प्रेमियों ने मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव

Published on April 2, 2026 | Views: 438

सनातन प्रेमियों ने मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव

हरिप्रकाश लवानिया, धौलपुर: जिले भर में संकट मोचक हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा से मनाया गया जगह-जगह कलश यात्राएं एवं शोभा यात्रा निकाली गई तथा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ किए गए
उपखंड मुख्यालय सैंपऊ में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्राचीन अस्थल मंदिर से कलश यात्रा के साथ बैंड बाजो से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कि नरसिंह भगवान मंदिर हॉस्पिटल रोड में बाजार होती हुई धौलपुर रोड से प्राचीन कदमखंडी एवं गजानन सरकार मंदिर पर पहुंची जहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया शोभायात्रा में आगे आगे बैंड बाजे धार्मिक धुनै बजा रहे थे तथा उनके पीछे कन्याएं सर पर कलश रखकर चल रही थी शोभायात्रा में युवाओं को हनुमान चालीसा की ध्वनि यो पर डांस करते भी देखा गया हनुमान जी की विशाल झांकी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी इस अवसर पर अस्थल मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार मुकेश कुमार शर्मा विष्णु परमार मनोज शर्मा भूपेंद्र परमार पवन मारिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा संदीप तिवारी टोनी जगरिया दीपक परमार एडवोकेट गरिमा परमार राम प्रकाश बाबू जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सनातन प्रेमी उपस्थित थे इस दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था एसडीएम बंशीधर योगी एवं प्रशिक्षु आईपीएस राहुल मीणा नए सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की कदमखंडी मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का विसर्जन किया गया

Category: Rajasthan


Latest News