Published on April 17, 2026 | Views: 221
डॉक्टर हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर: कंचनपुर थाने के गांव बदरैठा गिरधारी कापुरा में बीती रात चोरोंने लाखों की बड़ी चोरी की घटनाको अंजाम दिया है जिसकी प्राथमिकी पीड़ित द्वारा कंचनपुर थाने में दर्ज कराई गई है
पीड़ित ठाकुर दास पुत्र कीरत राम जाति ब्राह्मण निवासी गिरधारी का पुरा ने बताया 16 अप्रैल को रात्रि में करीबन 12:00 बजे वह शादी में सम्मिलित होकर लौटा तथा सो गया उसकी पुत्रवधू अपने कमरे में सो रही थी रोजाना की तरह सुबह 5:00 बजे जब पुत्रवधू जागी तो उसने अपने कमरे की कुंडी को बाहर से बंद पाया उसके आवाज लगाने पर जब कुंडी खोली गई तो अन्य कमरों की कुंडिया भी टूटी पाई गई तथा कमरो में रखें संदूक अलमारी के ताले टूटे हुए मिलेतथाउनमे रखा सामान बिखरा हुआ मिला देखने पर पता चला कि इनमें रखे 42000 रुपए रुपए नगद एवं दोसोने की जंजीर 6 सोने की अंगूठी जनानी 4 सोने की चूड़ी एक सोने का हार तथा 5 जोड़ी तोडिया गायब थी इसके अलावा इनमें रखें कपड़े भी गायबमिले चोरी की इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया है पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है
Category: Rajasthan