Published on May 25, 2026 | Views: 528
भरतपुर: भरतपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति क्षेत्र के गांव सूती में विधायक डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा विकास को गति देते हुए गांव की गलियों को पक्का कराकर बनवाई गई सड़कों एवं पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगवाए गए ट्यूबवेल का उन्होंने लोकार्पण कर क्षेत्र की सरदारी को समर्पित किया । इस दौरान ग्राम वासियों ने डॉ. गर्ग का माला, साफा व पटका पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया ।
इस दौरान विधायक डॉ. गर्ग ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मकसद है कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास हो और सभी जगह सड़क पक्की हो जिससे लोगों की रहा आसान हो सके । उन्होंने कहा कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव की गलियों को पक्की सड़क के रूप में परिवर्तित करने का उन्होंने प्रयास किया है और लगभग सभी गांव की सड़क बन गई है जिससे लोगों का आवगमन सुगम व आसान हो गया है । उन्होंने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं और शेष रहे कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करा दिया जाएगा । शिक्षा,स्वास्थ, सड़क, बिजलीं,पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सभी को मिले ,इसके लिये वह समर्पण भाव से जुटे हुए है । इस मौके पर चरलीगंज के पूर्व सरपंच किशन सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन जीतू पंच ने किया और अंत में भूप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Category: Rajasthan