PoK में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शन, फीस बढ़ने और एग्जाम में सुधार को लेकर सड़कों पर उतरे

Published on November 6, 2025 | Views: 357

PoK में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शन, फीस बढ़ने और एग्जाम में सुधार को लेकर सड़कों पर उतरे

नेपाल, बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में GenZ पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। वे एजुकेशन सिस्टम में बदलाव, परीक्षा में ई-मार्किंग सिस्टम की खामियां और जरूरी सुविधाओं की कमी की वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह आंदोलन 4 नवंबर को मुजफ्फराबाद में 'यूनिवर्सिटी ऑफ आजाद जम्मू एंड कश्मीर' से शुरू हुआ। छात्र सेमेस्टर फीस में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे थे। इसमें एक छात्र गोली लगने से घायल हुआ, जिसके बाद यह प्रदर्शन हिंसक हो गया।

यह प्रदर्शन मुजफ्फराबाद से निकलकर मीरपुर, कोटली, रावलकोट और नीलम वैली तक फैल चुका है। लाहौर में भी इंटरमीडिएट छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने आजादी और 'कातिलों जवाब दो, खून का हिसाब दो' जैसे नारे लगाए।

Category: Politics


Latest News