भाजपा उपचुनाव में टेस्ट कर रही थी कि बिना बेईमानी के जनता उसे कितना वोट देते हैं: अखिलेश यादव

Published on August 4, 2026 | Views: 192

भाजपा उपचुनाव में टेस्ट कर रही थी कि बिना बेईमानी के जनता उसे कितना वोट देते हैं: अखिलेश यादव

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उपचुनाव में भाजपा को 12 साल की सरकार का रिटर्न गिफ्ट मिला है। बांकीपुर उपचुनाव की हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के पास अब कुछ भी बाकी नहीं बचा। भाजपा इस उपचुनाव में टेस्ट कर रही थी कि बिना बेईमानी किए जनता उसे कितना वोट देती है। जनता में कितनी नाराजगी है? मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि दतिया की जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट दिया। जीत मिली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी की मदद की। समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश और झांसी के संगठन ने जो मदद हो सकती थी, उसे किया।
मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने ई-20 पेट्रोल को लेकर कहा कि ऑटोमोबाइल कम्पनियों को ई-20 पेट्रोल के बारे में विज्ञापन देना चाहिए। लोगों को उसके फायदे बताने चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि ई-20 से गाड़ियों का माइलेज बढ़ गया, मेंटीनेंस फ्री हो गया है। कीमत कम हो गयी है। अगर ऑटो मोबाइल कम्पनियां विज्ञापन नहीं देती है तो इसका मतलब है,सरकार के साथ वह भी मुनाफा कमा रही है।
अखिलेश यादव ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कहा कि मंदिर से चढ़ावा चोरी होना महा पाप है। सुप्रीमकोर्ट के फैसले को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि जिनके ऊपर केस चल रहे है उनके केस खत्म नहीं होंगे, चलते रहेंगे। भाजपा नेताओं ने संविधान के खिलाफ जाकर अपने केस वापस लिए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के चुनावी दंगल में समाजवादी पार्टी जीतेगी !

Category: Delhi


Latest News