Published on August 7, 2026 | Views: 317
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने पीसीएस, आरओ/एआरओ एवं बीईओ परीक्षा की तैयारी कर रहे उन अभ्यर्थियों से मुलाकात की, जो कोरोना काल, पाठ्यक्रम में बदलाव और नई सेवा भर्ती नियमावली के कारण आयु सीमा पार कर चुके हैं।
इन युवाओं की मांग है कि उनके साथ न्याय करते हुए पीसीएस परीक्षा में दो अतिरिक्त अवसर तथा आरओ/एआरओ और बीईओ में एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाए।
युवाओं ने ज्ञापन देकर कहा कि कोरोना काल (2019-21) में पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारियां प्रभावित हुईं। इसके बाद पीसीएस के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव (2023-25) हुआ, जिससे अभ्यर्थियों को नए सिरे से तैयारी करनी पड़ी। अब नई सेवा भर्ती नियमावली 2026 का लाभ भी आयु सीमा पार कर चुके इन अभ्यर्थियों को नहीं मिल पा रहा है। युवाओं के वर्षों के परिश्रम और उनके भविष्य को देखते हुए उनकी मांगों को पूरा करे सरकार।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। युवाओं के संघर्ष में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
Category: Uttar pradesh