केजेएस सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय गोष्ठी, अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Published on August 18, 2026 | Views: 165

केजेएस सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय गोष्ठी, अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।

श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को मथुरा पुलिस लाइन स्थित सभागार में उच्चस्तरीय सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रदेश एवं केंद्र स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर, अपर पुलिस महानिदेशक (आईबी) विनीता शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन सुवेन्द्र कुमार भगत, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा प्रकाश चन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ अनिल कुमार, डीआईजी पीएसी आगरा अनुभाग सत्येन्द्र कुमार, डीआईजी आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पाण्डेय, गृह विभाग के साम्प्रदायिकता नियंत्रण प्रकोष्ठ के उपसचिव अरविन्द कुमार चौबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इसके अलावा जिलाधिकारी मथुरा चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, सेनानायक सीआरपीएफ नितिन कुमार सेन, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एमवीडीए की वीसी लक्ष्मी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं लाइन्स आशना चौधरी, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा/लाइन्स राज कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने केजेएस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पुख्ता बनाए रखने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Category: Uttar pradesh


Latest News