दिल्ली-NCR में तेज बारिश का कहर! 25 फ्लाइट्स कैंसिल

Published on August 24, 2026 | Views: 207

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का कहर! 25 फ्लाइट्स कैंसिल

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 उड़ानें कैंसिल हो गई हैं और 380 लेट हैं।

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश हुई। अशोकनगर में युवक बाइक समेत बह गया। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पैदल जा रही एक महिला पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी में बह गए।

Category: Delhi


Latest News