Published on September 5, 2026 | Views: 119
वृंदावन। श्री धाम वृंदावन स्थित ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है।उन्होंने वृंदावन को सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे पर्व युवा पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में महाराज श्री प्रणव अवस्थी ने भी भक्तों को संबोधित करते हुए अपने भीतर श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को जागृत करने का आह्वान किया।तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में महाभिषेक, श्रीकृष्ण कथा, संकीर्तन, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नंदोत्सव और दही हांडी जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Category: Latest news