नगर पंचायत के वाहनों के निजी इस्तेमाल का वीडियो वायरल, सरकारी वाहनों से प्राइवेट काम कराने का आरोप, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Published on September 6, 2026 | Views: 208

नगर पंचायत के वाहनों के निजी इस्तेमाल का वीडियो वायरल, सरकारी वाहनों से प्राइवेट काम कराने का आरोप, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

राया अमित अग्रवाल

राया। नगर पंचायत राया के सरकारी वाहनों के निजी कार्यों में इस्तेमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नगर पंचायत के कर्मचारी सरकारी वाहन से कथित तौर पर प्राइवेट काम करते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के वाहनों का इस्तेमाल सार्वजनिक कार्यों के बजाय निजी कामों में किया जा रहा है। जबकि नगर मे सफाई व्यबस्था के नाम पर जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं लोगों ने इसे नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी और कर्मचारियों की मनमानी बताया है। उनका कहना है कि सरकारी वाहनों का उपयोग निर्धारित कार्यों के लिए ही होना चाहिए।

वायरल वीडियो के आधार पर अधिसाशी अधिकारी नगर पंचायत से जानकारी की गई लेकिन उन्होंनें इस सबंध मे अनभिज्ञता जताई अमित अग्रवाल सभासद नगर पंचायत ने मामले की जांच कर सरकारी वाहनों के निजी इस्तेमाल पर रोक लगाने और दोषी पाए पर कार्रवाई की मांग की है।

Category: Uttar pradesh


Latest News