Published on September 6, 2026 | Views: 174
नेपाल के पहाड़ी जिले गोरखा में रविवार सुबह थेरांग नदी में बाढ़ आ गई। इसके बाद प्रशासन ने बूढ़ीगंडकी नदी के बेसिन में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ में 4 घर और एक सस्पेंशन ब्रिज बह गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जिला पुलिस के मुताबिक पानी बढ़ने की जानकारी मिलते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित जगह पहुंच गए थे। इसलिए किसी की मौत नहीं हुई।
26 अगस्त को आई बाढ़ में अब तक 1,344 शव मिल चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग अब भी लापता हैं। करीब 400 अरब नेपाली रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान है।
बाढ़ का असर अब नेपाल के पर्यटन कारोबार पर भी दिख रहा है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर से नवंबर के पीक टूरिस्ट सीजन में होटल और ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग रद्द होने लगी हैं।
नेपाल के चिलिमे में भारतीय तकनीकी टीम सुरंग तक पहुंचने के लिए हाथ से रास्ता साफ करने का काम जारी रखे हुए है। टीम को रास्ता बनाने में अच्छी प्रगति मिली है। यह रास्ता अब करीब 1 किलोमीटर लंबा हो गया है। इससे भारी मशीनों को सुरंग तक ले जाने में मदद मिलेगी।
Category: Internation News