भोपाल में अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 तक नशामुक्त मध्य प्रदेश बनाने का लक्ष्य

Published on October 3, 2026 | Views: 193

भोपाल में अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 तक नशामुक्त मध्य प्रदेश बनाने का लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त करेंगे। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर हुए 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में उन्होंने गोशालाओं को ₹101 करोड़ दिए।

उज्जैन में बन रहे ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भौंरी में IISER के अत्रि परिसर का शिलान्यास किया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

शाह ने कहा- कांग्रेसी विरोध करते हैं, मैं हिसाब देने आया हूं

शाह ने कहा- कांग्रेसी हमारा विरोध करते हैं। मैं आज उनको हिसाब देने आया हूं। आपने 75 साल में देश में दूध का कुल उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख टन पहुंचाया था। मोदी जी ने 10 साल में 25 करोड़ तक पहुंचाने का काम किया है।

प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन 2014-15 में 307 ग्राम था, अब 58 प्रतिशत बढ़कर 485 ग्राम हो गया। हमारा देश दुनियाभर में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश बना है। इसमें पहले 5 राज्य- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र बीजेपी शासित हैं।

Category: Politics


Latest News