Published on October 9, 2026 | Views: 211
कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए। इसी के साथ कोर्ट ने कहा कि दिल्ली मेट्रो और ट्रेन सर्विस पूरी तरह बंद नहीं कर सकते।
दरअसल CJP के कल होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने थे।
वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किमी के दायरे में आज रात 10 बजे से कल रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी के कल के प्रदर्शन को देखते हुए। जनपथ-कर्तव्यपथ क्रॉसिंग के 4 किमी के दायरे में आज रात 10 बजे से कल रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने टेलीकॉम कम्पनियों को पत्र लिखकर नेट बंद करने के लिए कहा है।
जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन और मेट्रो सर्विस बंद होने के चलते दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेजों ने 10 अक्टूबर की क्लास ऑनलाइन कर दी हैं। PTM का समय बदला है और परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
Category: Delhi