Published on October 11, 2026 | Views: 225
लखनऊ: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय स्थित डॉ॰ राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा अपने राज में किसी बाहरी व्यक्ति को बसने के लिए ‘एक ईंट और एक सिक्का, देना ही असल समाजवाद का उदाहरण है।
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में मिले कुछ व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने 15 अक्टूबर, 26 से केन्द्र सरकार द्वारा जबरन लगाए जा रहे यूपीआई भुगतान में एमडीआर चार्ज के बारे में जानकारी दिया और इससे फुटकर, रेहड़ी, सगड़ी, पटरी, गुमटी, खुमचा दुकानदारों सहित समस्त व्यापारियों को भविष्य में ग्राहकों से होनी वाली किचकिच, आर्थिक नुकसान आदि दिक्कतों के बारे में बताया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपीआई भुगतान में एमडीआर चार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी दुकानदारों और व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 12 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रदेश के समस्त जिलों में समाजवादी व्यापार सभा अपने जिला एवं महानगर संगठन द्वारा यूपीआई भुगतान में एमडीआर चार्ज के. विरोध में प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी संजय लाठर, पूर्व एमएलए जयशंकर पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव अविलेश सिंह, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला, प्रदेश सचिव डा० अजय चौरसिया, प्रदेश सचिव अरविन्द केसरवानी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, अपर्णा जैन, अक्षय जैन अरिहंत, प्रदेश सचिव डॉ॰सुधीर अवस्थी, रवि जायसवाल, रामज्ञान गुप्ता, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा एड०सुमित जायसवाल, श्याम कृष्ण गुप्ता, मनीष सिंह, सूचना प्रभारी व्यापार सभा एड० अभिषेक गुप्ता, लखनऊ जिलाध्यक्ष संजय यादव, एड० अमित यादव बगही, आनन्द अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
Category: Uttar pradesh