Published on October 19, 2026 | Views: 195
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मतदाता सूची के एसआईआर के बाद भी वोटरलिस्ट में गड़बड़िया हैं। फर्जी वोट हैं। कई जगह एक-एक व्यक्ति के दो-दो तीन-तीन और चार-चार और 10 वोट हैं। चुनाव आयोग ने भी इन गड़बिड़यों को स्वीकार किया है। आयोग कह रहा है कि छोटी-मोटी गलती है। यह छोटी-मोटी नहीं, बहुत मोटी गड़बड़ी है।
सोमवार को यहां गोमती नगर में पूर्व मंत्री विद्या चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जानने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि जब भाजपा हारने लगती है तो बेईमानी और चोरी करती है। भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से बेईमानी करती है। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है। अगर हम सब विपक्ष और आम जनता चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं तो भाजपा को क्यों दर्द होता है? भाजपा क्यों सामने आती है? मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में वोटों की लूट और बेइमानी पर अधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। समाजवादी पार्टी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों उपचुनाव में वोटों की चोरी और धांधली को लेकर चुनाव आयोग से सबूत के साथ शिकायते की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
श अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए। निष्पक्ष काम करना चाहिए। निष्पक्ष दिखना चाहिए। आज पूरे देश में चुनाव आयोग की विश्वनीयता और कार्यप्रणाली पर सवाल क्यों खड़े हो गये हैं?
Category: Politics