प्रचार की एलईडी वैनों को अखिलेश यादव ने दिखाई हरी झंडी

Published on October 20, 2026 | Views: 199

प्रचार की एलईडी वैनों को अखिलेश यादव ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय से विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए मॉडल के रूप में तैयार हाईटेक एलईडी वैनों और प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अखिलेश यादव ने नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया।
महराजगंज जिले की 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लिए तैयार इन एलईडी वैनों और प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार, जाप, पूजा हुई और विशिष्ट ब्राह्मणों द्वारा शंख ध्वनि से चुनाव का आगाज किया गया। श्री मनोज टिबड़ेवाल ने पूजा सम्पन्न किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी महराजगंज जिले के सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, सुनील सिंह, राजेश यादव, शमसुद्दीन अली, महातम यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Category: Uttar pradesh


Latest News