Published on October 23, 2026 | Views: 393
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को भाजपा को सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में राहुल ने युवा मतदाताओं में पॉपुलैरिटी हासिल की है।
थरूर एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा ने राहुल पर ध्यान दिया है, इसलिए वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा था कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।
प्रोग्राम में थरूर ने कांग्रेस से अलग विचार रखने पर भी बात की, लेकिन कहा कि वे पार्टी की नीतियों का पूरा समर्थन करते हैं।
पीएम मोदी अक्सर इमरजेंसी और उसे खत्म किए जाने की बात करते हैं। इमरजेंसी कैसे खत्म हुई थी? विपक्ष के एकजुट होने से, जिसमें RSS और भाजपा समाजवादियों और वामपंथियों के साथ आए थे। सभी ने मिलकर इमरजेंसी लगाने वाली सरकार को हराया था। यह भारत का हालिया राजनीतिक इतिहास है, महज आधी सदी पुरानी बात है।”
Category: Delhi