तुर्किये का बड़ा फैसला: हूतियों के खिलाफ सऊदी की मदद से इनकार, पाकिस्तान-अमेरिका भी पीछे हटे

Published on October 24, 2026 | Views: 232

तुर्किये का बड़ा फैसला: हूतियों के खिलाफ सऊदी की मदद से इनकार, पाकिस्तान-अमेरिका भी पीछे हटे

तुर्किये के रक्षा मंत्री यासर गुलर ने कहा है कि उनका देश हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होगा। गुलर ने एक इंटरव्यू में कहा कि तुर्किये का मकसद सऊदी अरब की सुरक्षा मजबूत करना और दुश्मनों को हमला करने से रोकना होगा।

यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब अगस्त में ही तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मक्का रक्षा समझौते पर साइन किया था। इसके तहत एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा।

इससे पहले पाकिस्तान और अमेरिका भी सऊदी को मदद देने से इनकार कर चुके हैं। यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने कहा था कि उसकी सेना किसी दूसरे देश की जमीन पर युद्ध में शामिल नहीं होगी।

वहीं रॉयटर्स के मुताबिक सऊदी अरब ने सीधे अमेरिकी सैन्य हमले की मांग की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इससे इनकार कर दिया।

गुलर ने कहा कि सऊदी अरब की मांग पर तुर्किये सैन्य मदद देने पर विचार करेगा। इससे तय होगा कि सऊदी को किस तरह की और कितनी मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मदद के दायरे पर फैसला लेने से पहले तुर्किये की संसद से समझौते को मंजूरी मिलनी जरूरी है। इसके बाद कानूनी प्रक्रियाओं और संसद की अनुमति के मुताबिक आगे का फैसला लिया जाएगा।

दरअसल, मक्का रक्षा समझौते को अब तक तुर्किये की संसद में मंजूरी नहीं मिली है। इसे 21 अक्टूबर को संसद में पेश किया गया है और फैसला अभी बाकी है।

Category: Internation News


Latest News