भाजपा ही अराजक है चुनाव में धांधली करती हैं और जनता को धोखा दे रही है: अखिलेश यादव

Published on November 3, 2026 | Views: 189

भाजपा ही अराजक है चुनाव में धांधली करती हैं और जनता को धोखा दे रही है: अखिलेश यादव

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ही अराजकता है। भाजपा वोट चोरी करती है। धांधली करती है। चुनाव की व्यवस्था से खिलवाड़ करती है। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में अराजकता पैदा किया है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। जनता को धोखा दे रही है। वोटर लिस्ट में धांधली, चोरी, बेईमानी करके लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए संकट है। भाजपा वोट चोरी और अराजकता से चुनाव जीतती है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस संकट को दूर करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वजातीय पीडीए समाज पर अन्याय और अत्याचार कर रहे हैं। इन अत्याचारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होती है। भाजपा सरकार का बुलडोजर गरीब, पीड़ित और व्यापारियों पर चलता है।
मंगलवार को वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रमों में षामिल होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों से वाराणसी की जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा ने मां गंगा को धोखा दिया। मां गंगा की सफाई के लिए आया पैसा लूट लिया। गंगा नदी की सफाई नहीं हुई। भाजपा सरकार ने वाराणसी के नाविकों को धोखा दिया। बुनकरों को भी धोखा दिया। भाजपा धोखेबाज और झूठ बोलने वाली पार्टी है। इसने बजट की लूट की है, भ्रष्टाचार किया। बनारस को बाहरी ठेकेदारों के हाथ गिरवी रख दिया। दालमंडी के व्यापारियों के दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बर्बाद कर दिया। मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चलाकर उसके पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान को ध्वस्त कर दिया। बनारस की जनता इन घटनाओं को कभी भूल नहीं सकती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बनारस की विरासत शिल्पकला, हस्तकला, को चौपट कर दिया है। सब बर्बाद कर दिया। काशी के साथ भेदभाव किया। काशी की जनता भाजपा से बहुत दुःखी और नाराज है। इसीलिए जनता ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा को हराकर उसे डबल जीरो दिया है। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधार पाये। शहर में जाम लग रहा है। इस सरकार ने वाराणसी में मेट्रो नहीं बनने दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार में वाराणसी में यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए वाराणसी में मेट्रो रेल चलाएंगे। वरुणा नदी को साफ करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता से हटेगी तो बनारस मुस्कुरायेगा। भाजपा जाएगी तो किसान और युवा मुस्कुरायेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि नकली सनातनी सनातन धर्म और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान कर रहे हैं। इस अपमान से पूरे देश और दुनिया के सनातनी दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान श्री कृष्ण पर विवादित बयान दिया। अब भगवान श्री राम के पिता जी के बारे में अभद्र बात की। इसके राजनीतिक आकाओं को यह सब मंजूर होगा। लेकिन हमें अंश मात्र भी स्वीकार नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के इनके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाए। अब सच्चे सनातनी इनके पर्चे लिखेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अपमान पर खुद को सनातनी कहने वाले चुप क्यों है। सरकार क्या कर रही है। बुलडोजर कहां चला गया?
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षण की लूट की है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो गयीं है। इसने हर क्षेत्र में अराजकता पैदा कर दिया है। बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में एक नवजात शिशु को कुत्ता नोच ले गया। यही असली अराजकता है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है। साइबर अपराध उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहा है। महिलाएं, बेटियां असुरक्षित हैं।
अखिलेश यादव ने लखनऊ से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा को भारी मतों से जिताने के लिए वाराणसी क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ जी ने समाजवादी पार्टी को दोहरा आशीर्वाद दिया। डबल इंजन का दावा करने वालों की वाराणसी में डबल हार हुई है। भाजपा ने एक हार नहीं स्वीकार किया। दुबारा गिनती कराई तो फिर हार गई उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने काशी की विरासत को नश्ट कर दिया है। मणिकर्णिका घाट को तोड़ दिया। पूज्यनीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियों को तोड़ा गया। पाल समाज को लाठियों से पिटवाया। भाजपा सरकार ने काशी की संस्कृति और विरासत को मिटाने का प्रयास किया। इस सरकार ने प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया। परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। कल पीजीआई में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। उत्तर प्रदेश में अब तक 20 से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 151 से ज्यादा मूर्तियां यूपी में तोड़ी गई लेकिन इस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा सरकार ने पीडीए के महापुरुषों का अपमान किया। ये सब बाते जनता कभी नहीं भूल सकती। भाजपा को उसके किये की सजा देगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार का सफाया कर देगी।

Category: Politics


Latest News