PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव! परिवार संग दिखाया T20 वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल

Published on November 6, 2026 | Views: 204

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव! परिवार संग दिखाया T20 वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुलाकात की है। वे परिवार के साथ नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान PM ने सूर्या के बच्चों के साथ भी समय बिताया

मुलाकात के दौरान सूर्या ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का गोल्ड मेडल पहना हुआ था। PM मोदी ने भी इस मेडल को हाथ में लेकर देखा।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। उन्होंने लिखा कि दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन होने से इस साल का त्योहार और पवित्र एवं दिव्य हो गया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारत लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बना। इससे पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 2025 में UAE में टी-20 एशिया कप भी जीता था।

सूर्यकुमार ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर का लॉन्ग-ऑफ पर कैच पकड़ा था।

Category: Delhi


Latest News