राहुल गांधी महिला राइडर के साथ बैठे, गिग वर्कर्स से बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं

Published on November 14, 2026 | Views: 259

राहुल गांधी महिला राइडर के साथ बैठे, गिग वर्कर्स से बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं

राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद में गिग वर्कर्स की रैली में शामिल हुए। महिला राइडर के पीछे बैठे और उनसे बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने कहा, 'भाजपा-RSS गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहते हैं। आपसे 24 घंटे काम कराकर अंबानी-अडानी जैसे अरबपतियों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहती है।'

तेलंगाना विधानसभा में गिग वर्कर्स कानून 2 जून को लागू हुआ था। इसके बाद से इन्हें कई सुविधाएं दी जा रही हैं।

राजस्थान गिग वर्कर्स के लिए कानून बनाने वाला पहला राज्य है। इनके अलावा, कर्नाटक, बिहार और झारखंड में यह कानून बन चुका है।

राहुल ने कहा कि एक्सीडेंट होता है, बीमारी होती है, इससे नुकसान होता है। परिवार परेशान होता है। इसलिए तेलंगाना की सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख रुपए एक्सीडेंट बीमा, और 10 लाख रुपए हेल्थ इंश्योरेंस देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि हर ट्रांजेक्शन में राइड डिलीवरी में 1 प्रतिशत पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में आपके भविष्य के लिए जाएगा। यह पैसा आपको कंपनी को देना होगा।

Category: Politics


Latest News