Published on November 18, 2026 | Views: 186
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रयागराज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत माताजी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुःखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
Category: Uttar pradesh