चांदी ₹2,951 बढ़कर ₹1.37 लाख के ऑलटाइम हाई पर

Published on September 25, 2025 | Views: 291

चांदी ₹2,951 बढ़कर ₹1.37 लाख के ऑलटाइम हाई पर

चांदी की कीमत आज यानी 25 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 2,951 रुपए बढ़कर 1,37,040 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,34,089 रुपए पर थी।

सोने के दाम में आज गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 235 रुपए गिरकर 1,13,349 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,13,584 रुपए पर था। इसी महीने 23 सितंबर को सोने ने 1,14,314 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Category: Business


Latest News