युद्ध स्तर पर चल रही राष्ट्रपति के गोवर्धन आगमन की तैयारियां

Published on March 16, 2026 | Views: 159

युद्ध स्तर पर चल रही राष्ट्रपति के गोवर्धन आगमन की तैयारियां

गोवर्धन।मामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित तीन दिवसीय मथुरा वृंदावन गोवर्धन आगमन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सजग नजर आ रहा है और अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गोवर्धन चौराहे से लेकर गोवर्धन सौंख अड्डा तक सड़क तथा डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तो वहीं mvda विभाग द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में इमारतों की रंगाई पुताई, चित्रकारी, प्रकाश के लिए सोलर लाइट, आदि कार्य युद्ध स्तर पर सम्पूर्ण किए जा रहे हैं। तो वहीं नगर पंचायत द्वारा परिक्रमा मार्ग की साफ सफाई, नालियों की सफाई, तथा राष्ट्रपति के भ्रमण मार्ग से अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। तो वहीं बिजली विभाग भी अपने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है और जगह-जगह नए खंभे लगाकर तथा ट्रांसफार्मर को चेक कर दुरुस्त बनाने में जुटा हुआ है। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राधा कुंड गोवर्धन मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सेफ हाउस बनाए गए हैं जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की दो टीमें ड्यूटी में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। जिसमें लगभग सभी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।21 तारीख को राष्ट्रपति महोदया के गोवर्धन गिरिराज महाराज दानघाटी दर्शन ओर पूजा अर्चना करने के बाद गिरिराज जी की परिक्रमा भी लगाने के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही साथ मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर पर दुग्ध अभिषेक की भी संभावना जताई जा रही है। मुख्य दान घाटी मंदिर के रिसीवर ललित पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रपति महोदय के पहली बार गोवर्धन आगमन को लेकर पूरा गोवर्धन क्षेत्र प्रसन्नचित् है मंदिर प्रशासन ने भी राष्ट्रपति महोदय के स्वागत में पूरे मंदिर परिसर को भव्य और दिव्य स्वरुप प्रदान करने के लिए मंदिर की रंगाई पुताई, लाइटिंग, भव्य फूलों की सजावट, आरती स्थल पर गेट निर्माण, रेलिंग निर्माण ,जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर लिया है। सबसे महत्वपूर्ण पुलिस प्रशासन विभाग का कार्य है राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाना। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए गोवर्धन चौराहे से लेकर गोवर्धन तक क्षेत्र को 4 जोन और 8 सेक्टर में बांटा गया है। वही गोवर्धन के जमनावता पर तीन अस्थाई हेलीपैड भी बनाए गए हैं।

Category: Uttar pradesh


Latest News