रथ पर सवार खाटू नरेश के दर्शन को उमड़ी भीड़, जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजा शहर

Published on March 16, 2026 | Views: 227

रथ पर सवार खाटू नरेश के दर्शन को उमड़ी भीड़, जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजा शहर

आगरा। रथ पर सवार होकर निकले खाटू नरेश के दर्शन को श्याम प्रेमी बेताब दिखे। सूरजगढ़ के निशान के नीचे आ कर अपने को धन्य मानते श्रद्धालु। हाथों में बड़े-बड़े निशान -जुबां पर जय श्री श्याम के साथ हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के गूंजते जयघोष के बीच आगरा नगरी खाटू वाले श्याम के रंग में रंग गई। कुछ ऐसा ही अलौकिक दृश्य रहा श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्रीमनः कामेश्वर महादेव मंदिर से शुरु हुई निशान यात्रा का। यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता अलौकिक उपाध्याय ने हरी झंडी दिखा कर किया ।

अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि निशान यात्रा रावत पाड़ा, कचहरी घाट, छत्ता बाजार होते हुए जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर पहुंची। खाटू श्याम के डोले का जगह-जगह स्वागत किया गया। मंदिर पहुंच कर शंखनाद पर अलौकिक रूप में सजे खाटू श्याम जी की आरती की गई। सूरजगढ़ के निशान को दूसरी बार मंदिर पर सूरजगढ़ धाम के महंत मनोहर लाल महाराज और निशानधारी सुनील इंदौलिया के साथ समिति के सदस्यों ने अर्पण किया गया। सूरजगढ़ के निशान की मान्यता है कि जो भी इसके नीचे आता है उसका सोया हुआ भाग्य जग जाता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष प्रांशु अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, कपिल वर्मा, राजीव अग्रवाल, सौनेन्द् चौहान, हर्ष अग्रवाल, अमित गोयल, दीपक अग्रवाल, सचिन गर्ग, रवि गुप्ता, रोबिन गुप्ता आदि मौजूद रहे |

Category: Dharm


Latest News