स्केटिंग करते हाजी अली दरगाह जा रहे लोगों से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

Published on April 20, 2026 | Views: 177

स्केटिंग करते हाजी अली दरगाह जा रहे लोगों से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज बिहार के मुजफ्फरपुर से मुम्बई स्थित प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह तक स्केटिंग करते हुए जा रहे मोहम्मद तौहीद रजा, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद अमीरुल और मोहम्मद अली ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ, में मुलाकात की।
अखिलेश यादव ने नौजवानों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे।
नौजवानों की यात्रा का उद्देश्य एकता को बढ़ावा देना है। आपसी भाईचारा, सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश देना हैं ये नौजवान देश में स्केटिंग को बढ़ावा देना चाहते है। नौजवानों ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों, मेट्रो रेल, इकॉना अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गोमती रिवरफ्रंट, लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क समेत अन्य जगहों का भ्रमण किया और समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।
ये सभी नौजवान 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में स्केटिंग करते हुए समाजवादी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करना चाहते है। सभी नौजवान चाहते है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बने। इनका सपना आगे चलकर अखिलेश यादव को भारतवर्ष का प्रधानमंत्री बनते देखना भी है।
स्केटिंग करते हुए मुम्बई जा रहे चारों युवाओं के साथ लखनऊ के श्री डी.पी. यादव, अनिल यादव और प्रवेश यादव ने भी भेंट की।

Category: Politics


Latest News