महिला ने एक साथ तीन बेटों को दिया जन्म, अस्पताल में उत्सव जैसा माहौल

Published on April 25, 2026 | Views: 253

महिला ने एक साथ तीन बेटों को दिया जन्म, अस्पताल में उत्सव जैसा माहौल

डी डी शर्मा

गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहाँ गांठोली निवासी बीना ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया है। चिकित्सा विज्ञान में एक साथ तीन बच्चों का जन्म देना काफी जटिल माना जाता है और अमूमन इसके लिए ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन गोवर्धन सीएचसी की टीम ने अपनी काबिलियत से इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। बिना किसी ऑपरेशन के बीना ने तीनों बच्चों को सुरक्षित जन्म दिया।इस अनोखी खबर के फैलते ही अस्पताल में उत्सव जैसा माहौल हो गया। समाजसेवी और भाजपा नेत्री डॉ. पूनम सिंह एडवोकेट भी अस्पताल पहुंचीं और जच्चा-बच्चा का हाल जाना। भानु प्रताप के परिवार में पहले से दो बेटियां थीं, लेकिन अब इन तीन छोटे भाइयों के आने से परिवार की खुशियां पांच गुना बढ़ गई हैं।

सीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने शनिवार की दोपहर एक बजे बताया कि मामला वाकई चुनौतीपूर्ण था,क्योंकि तीन बच्चों का नॉर्मल प्रसव रिस्की होता है। लेकिन हमारी टीम ने हिम्मत नहीं हारी। मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।वही समाजसेवी डॉ. पूनम सिंह का कहना हे कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ऐसी सुविधा और सफलता मिलना गर्व की बात है। डॉक्टरों की टीम बधाई की पात्र है।फिलहाल जच्चा और तीनों नवजात डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ग्रामीण इस सफल प्रसव को गोवर्धन सीएचसी की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। तो वहीं भानु प्रताप का परिवार इसे साक्षात गिरिराज जी की कृपा बता रहा है।

Category: Uttar pradesh


Latest News