भाजपा गिद्दों की पार्टी है: अखिलेश यादव

Published on April 25, 2026 | Views: 273

भाजपा गिद्दों की पार्टी है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा गिद्ध पार्टी है। दरारवादी है। हर घटना को जातीय एंगल देती है। भाजपा की सोच नकारात्मक है झूठ बोलती हैं। आजकल भाजपा को झूठ बोलने से फुर्सत नहीं है। महिला आरक्षण बिल 2023 में लोकसभा से पास हो गया है। नोटिफाई हो गया है, भाजपा उसे नही स्वीकार कर रही है। पूरी भाजपा आधी आबादी से झूठ बोलने के लिए निकल पड़ी है। प्रोपेगंडा कर रही है। भाजपा संविधान विरोधी है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है, भ्रम फैलाने में लगी है। भाजपा महिला विरोधी और किसान विरोधी है। भाजपा सरकार के पास नहरों में पानी और किसानों की समस्याएं देखने का समय नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से गरीब और किसान ही लड़ सकता है। भाजपा सत्ता दुरूपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरूपयोग कर रही है। एजेंसियों से दबाव डालकर लालच देकर पार्टियों को तोड़ती है।
अखिलेश यादव ने कहा गाजीपुर में जिस गरीब की बेटी की जान गयी उसे भाजपा के नेता लालच का दबाव दे रहे हैं उसके घर पुलिस बैठी है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोगों के दुःख-दर्द में शामिल होती है। पीड़ितों की मदद करती है। कहीं कोई घटना हुई है या जान गई है तो समाजवादी पार्टी सबसे पहले आगे आकर मदद करती है। कोरोना के समय बड़े पैमाने पर मजदूरों की जान गयी। भाजपा सरकार ने किसी की मदद नहीं की। केवल समाजवादी पार्टी मजदूरों के घर गई और एक-एक लाख रूपये की मदद किया। मथुरा, हाथरस में हुई घटना के पीड़ित परिवारों की समाजवादी पार्टी ने मदद की।
अखिलेश यादव ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि महिलाएं, बेटियां भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता सावधान रहें। सर्वे चुनाव नहीं जिताएंगे। अभी चुनाव तक बहुत सर्वे आएंगे। सर्वे कौन करा रहा है किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा काम और हमारे कार्यकर्ता बूथ पर काम करके चुनाव जिताएंगे। यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव होने जा रहा है। हमारे पीडीए प्रभारियों ने भाजपा की चोरी पकड़ी। भाजपा को बेनकाब किया। विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया है। आलू किसानों को लेकर सरकार की कोई योजना नहीं है। इस सरकार ने अभी तक कभी किसानों का आलू नहीं खरीदा। किसानों को कोई मदद नहीं की। भाजपा सरकार झूठी है, बार-बार झूठ बोलती है |

Category: Politics


Latest News