Published on October 25, 2025 | Views: 814
छठ के महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर तैयारियां शुरू कर दी है और अपने-अपने स्थान को चुनकर छठ पूजा के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद प्रशासन इस बार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है तस्वीरों में आप देख सकते हैं की छठ के घाटों की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन लगातार कार्य करता हुआ नजर आ रहा है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बात की जाए तो इस बार छठ के घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी जिससे किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो ई ओ लोनी नगर पालिका कृष्ण कांत मिश्र और थाना ट्रॉनिका सिटी प्रभारी सरवन कुमार अपनी अपनी टीम के साथ छठ घाटों पर नजर आए।
Category: Uttar pradesh