समय पर जांच, टीकाकरण और सही उपचार ही हेपेटाइटिस से बचाव

Published on July 28, 2026 | Views: 95

समय पर जांच, टीकाकरण और सही उपचार ही हेपेटाइटिस से बचाव

भरतपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर डॉ0 गौरव कपूर के नेतृत्व में आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में अम्बेडकर भवन केतन गेट गोपालगढ में हाई रिस्क गु्रप के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में हेपेटाईटिस बी एवं सी की जॉच की गई तथा जॉच में पॉजिटव पाये गये लोगों को ट्रिटमेंन्ट के लिए आरबीएम अस्पताल में संचालित ट्रिटमेन्ट सेन्टर पर भेजा गया एवं नेगेटिस पाये गये लोगों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगया गया। इसके साथ ही कैम्प में आने वाले लोगों को हेपेटाईटिस बी के कारण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी ने बताया कि हेपेटाइटिस ए तथा ई दूषित खान पान से एवं हेपेटाईटिस बी एवं सी संक्रमित रक्त से, इंजेक्शन के पुनः उपयोग से,इन्जेक्शन से नशा करने वाले, संक्रमित मॉ से बच्चे में एवं असुरक्षित यौन संबंध में फैलता है। साथ ही आरबीएम अस्पताल में संचालित ट्रिटमेन्ट सेन्टर पर विश्व हेपेटाईटिस दिवस मनाया गया। जिसमें आरबीएम के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 नगेन्द्र भदौरिया, प्रिसिंपल श्री जगन्नाथ पहाडिया मेडिकल कॉलेज डॉ0 विवेक भारद्वाज, प्रभारी ट्रिटमेन्ट सेन्टर एनवीएचसीपी डॉ0 ऋशि राम मीना इसके साथ ही चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ एवं मरीज मौजूद रहे। हेपेटाईटिस पॉजिटिव मरीजों को आवश्यक दवा दी गई एवं वायरल लोड की जॉच की गई सभी मरीजों को नियमित दवाई लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
डॉ0 असित श्रीवास्तव उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा0) भरतपुर ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाली सभी गर्भवती महिलओं की हेपेटाईटिस जॉच आवश्यक हैं यदि गर्भवती महिला हेपेटाईटिस बी पॉजिटव है तो प्रसव चिकित्सा केन्द्र पर दक्ष चिकित्सक की निगरानी में किया जाना आवश्यक है। बच्चे के जन्म के 24 घण्टे के भीतर हेपेटाईटिस बी का टीका लगवाये। गर्भवती महिला यदि हेपेटाइटिस बी पॉजिटव है तो होने वाले बच्चे का जन्म के समय हेपेटाइटिस बी इम्यूनों ग्लोबुलिन (एचबीआईजी) लगाकर हेपेटाइटिस बी से बचाया जा सकता है। कैम्प में नीरजा कुन्तल जिला कार्यक्रम अधिकारी,जयवीर नरूका डेन्टल असिस्टेन्ट एवं अमर ज्योति संस्थान से राजेश शर्मा एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Category: Rajasthan


Latest News