24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Published on August 28, 2026 | Views: 821

24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने मलिहाबाद पुलिस के सहयोग से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली और उस पर लदी 200 बोरी अल्ट्राटेक सीमेंट बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को आलमनगर सीमेंट गोदाम के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज, अन्य साक्ष्यों और ट्रैक्टर की जीपीएस लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छत्रपाल (25), जितेंद्र कुमार (30) और लालजी (31) को मलिहाबाद क्षेत्र के ईसापुर नजर नगर से गिरफ्तार किया। रिग रोड चौकी इंचार्ज आशीष सिंह की रही अहम भूमिका
घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में थाना पारा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category: Crime


Latest News