Published on September 26, 2026 | Views: 175
SIR विवाद और चुनाव आयोग में आयुक्तों के बीच मतभेद के सामने आने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं।
राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल भाजपा के लिए भर्ती करने में किया गया। फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बनाकर भारत के चुनावों में मैच फिक्सिंग का जिम्मा सौंप दिया।
वहीं, पूर्व बंगाल CM ममता बनर्जी ने उन्हें वैनिश कुमार तक कह दिया है। उनकी पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि सिर्फ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटा सकती है। अगर CJP कोई ठोस चुनौती दे, तो वे कुमार को हटा सकते हैं, कोई दूसरी राजनीतिक पार्टी ऐसा नहीं कर सकती।
इधर, विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA ब्लॉक ने 30 सितंबर को नई दिल्ली में सभी पार्टियों की मीटिंग बुलाई है। कांग्रेस, ममता TMC, CPIM समेत कई पार्टियों के शामिल होने की संभावना है।
समिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने लंबे समय बाद ऐसा चुनाव देखा, जिसमें डर का माहौल नहीं था। उनके मुताबिक, लोगों को वोट डालने का मौका मिला और चुनाव के दौरान हत्या की घटनाएं नहीं हुईं।
भट्टाचार्य ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अहम पहल की। सीमा से लगे राज्य पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए गए। बंगाल की जनता ज्ञानेश कुमार के काम से खुश है।
Category: Politics