भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग त्रस्त है: अखिलेश यादव

Published on October 20, 2026 | Views: 234

भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग त्रस्त है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सभी को विजयदशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व है। हम सभी को आज संकल्प लेना चाहिए कि हमें बुराई को अच्छाई से हराकर जीत हासिल करना है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत करेंगे। उत्तर प्रदेश ही देश को बचाएगा। उत्तर प्रदेश का यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है और यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के लोगों की है। भाजपा का सफाया होना तय है।
अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने घोषणा की कि 26 नम्बर 2026 को समाजवादी पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा सरकार में सभी दुःखी है, पीड़ित और अपमानित है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लूट, अन्याय चरम पर है। अपराधी भाजपा सरकार के संरक्षण में है। किसी को कोई न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सत्ता के लिए झूठा प्रचार कर समाजवादी पार्टी को बदनाम कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर उनका उत्पीड़न करवा रही है। वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम कटवा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा वायदा करती है। भाजपा ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। वादा खिलाफी भी भ्रष्टाचार है। भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया गया था। किसानों की आय कहां दोगुनी हुई? निवेश कहां हुआ? नौजवानों को रोजगार कहां मिला? योगी सरकार में तो लूट की पराकाष्ठा है। सबसे ज्यादा श्रमिक पलायन यूपी से हो रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ने संविधान को बचाया है। पीडीए संविधान बचाने के लिए अपने प्राण दे देगा। संविधान बचाना हमारा प्रण है। पीडीए एकजुट होकर लोकतंत्र को मजबूत करेगा। भाजपा बाबा साहब के दिये आरक्षण को समाप्त करने पर उतारू है। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। जनहित के मुद्दों से दूर भाग रही है। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए समाज में नफरत फैलाती है। समाज को बांटने का षड्यंत्र करती है। भाजपा की इन सभी चालो से पीडीए को सावधान रहना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में जनविद्रोह क्यो है? हर तरफ अशांति और युवा अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलित है। भारत में लोकतंत्र और वोटर लिस्ट में नाम बचाने का आंदोलन चल रहा है। वोटर बनाने में बूथ स्तर तक धांधली चल रही है। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर अविश्वास है। निर्वाचन आयोग की धांधलियां सबके सामने है। आश्चर्यजनक है कि निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली पर आरोप वोट चोरी का है और भाजपा उसका बचाव करती है। दोनों एक ही है। एसआईआर का मतलब आरएसएस ही है। पीडीए प्रहरियों ने बूथ पर तमाम गलतियां पकड़ी है। समाजवादी पार्टी ने जिन गड़बड़ियों की शिकायत की उन पर कोई भी दोषी कर्मचारी, अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि वे भलीभांति समझ लें कि जो रामराज है वही समाजवाद है। नकलीं असली सनातनी के बीच लड़ाई है। जो नफरती है वे नकली सनातनी है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को 24 अक्टूबर 2026 को अपने- अपने बूथ पर वोट बनवाने, वोट कटवाने के कार्य पर पैनी निगाह रखनी है।
उन्होंने कहा कि हम किसी को भी दुःख, पीड़ा नहीं देंगे और न ही अपमानित करेंगे। सबके साथ अपनापन का भाव रखेंगे। हम सभी कानून के राज के साथ-साथ सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का भी संकल्प ले।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की इस बार कोई भी साजिश और षडयंत्र नहीं चलेगा। जनता भाजपा सरकार को हटाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार में समाज के हर वर्ग को न्याय, हक और सम्मान मिलेगा।
अखिलेश यादव ने काकरोच जनता पार्टी के तिहाड़ जेल में बंद नेताओं आशुतोष रांका तथा सौरव दास की रिहाई की भी मांग की।

Category: Politics


Latest News