Published on October 20, 2026 | Views: 234
लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्या की आरोपी लिवइन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
श्रद्धा पर 50 हजार का इनाम था। वह 11 दिन से फरार थी। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी।
18 अक्टूबर को नेपाल से वापस यूपी लौट आई। उसने ANI न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। श्रद्धा ने कहा-
मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था।
श्रद्धा इंटरव्यू देकर चली गई, लखनऊ पुलिस पकड़ नहीं पाई। तब यूपी STF को लगाया गया। श्रद्धा की बहन और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। श्रद्धा ने पुलिसवालों से कहा- गाड़ी में आगे बैठ जाऊं। पीछे बैठने से सांस फूलती है।
यूपी STF चीफ अमिताभ यश ने बताया, श्रद्धा छोटे-छोटे लॉज में रह रही थी। वह बुर्के का इस्तेमाल कर रही थी। मोबाइल भी कम इस्तेमाल कर रही थी।
9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई थी।
श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा मिली थी। वह बुर्के में CCTV में कैद हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर पहले कार से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद तीनों ने वहां से फ्लाइट पकड़ी और नागपुर रवाना हो गए थे।
Category: Crime