सर्बिया में छात्र संगठनों की चुनावी जीत, पुतिन समर्थक वुचिच को झटका; 2 साल से जारी था प्रदर्शन

Published on October 26, 2026 | Views: 209

सर्बिया में छात्र संगठनों की चुनावी जीत, पुतिन समर्थक वुचिच को झटका; 2 साल से जारी था प्रदर्शन

सर्बिया में छात्र संगठनों के गठबंधन ‘स्टूडेंट लिस्ट’ ने चुनाव जीत लिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। वे PM पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने सितंबर में ही राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था।

वुचिच के मुताबिक, छात्र गठबंधन को संसद की 250 में से कम से कम 135 सीटें मिली हैं। वहीं, वुचिच की पार्टी को करीब 105 सीटें मिलने का अनुमान है।

छात्र गठबंधन को करीब 22 लाख वोट और वुचिच की पार्टी को 17.2 लाख वोट मिले। अंतिम आधिकारिक नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं।

छात्र संगठन पिछले 2 साल से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप था कि भ्रष्टाचार और तानाशाही की सरकार चल रही है।

वुचिच के हार मानने के बाद राजधानी बेलग्रेड समेत कई शहरों में लोगों ने जश्न मनाया। हजारों लोग सड़कों पर आ गए। लोगों ने सर्बिया के झंडे लहराए, गाड़ियों के हॉर्न बजाए और पटाखे फोड़े। जश्न मनाने वालों में बड़ी संख्या युवाओं की थी।

चुनाव में करीब 70% लोगों ने वोट डाले। 1992 में यूगोस्लाविया के टूटने के बाद से यह सबसे ज्यादा मतदान वाले चुनावों में से एक माना जा रहा है।

नवंबर 2024 में सर्बिया के नोवी साद शहर के रेलवे स्टेशन की छतरी गिर गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्रों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। धीरे-धीरे आंदोलन बढ़ता गया। छात्र सरकार पर भ्रष्टाचार और सत्ता का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाने लगे।

वुसिच ने अपनी हार के लिए अमेरिका और यूरोप के वामपंथी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विदेशी ताकतों ने उनकी सरकार के खिलाफ आंदोलन को बढ़ावा दिया।

Category: Internation News


Latest News