Published on October 28, 2026 | Views: 234
मथुरा: डॉ० बबीता सिंह चौहान, अध्यक्षा उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा राजीव भवन सभागार में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों को अन्नप्रासन किया गया तथा 10 नवजात बालिकाओं का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में पंकज रानी प्रभारी निरीक्षक, राधावल्लभ मुख्य चिकित्साधिकारी, धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय, गरिमा खरे, जिला विकास अधिकारी, धनंजय जायसवाल जिला पंचायतराज अधिकारी, अनिल पूर्वानी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, योगेन्द्र सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ० स्वाती जाडिया नोडल उप चिकित्साधिकारी, प्रकाश चन्द श्रम प्रवर्तन अधिकारी, नीलम पाल वरिष्ठ सहायक प्रतिनिधि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, विशाल कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, गौरव कुमार जिला उद्योग केन्द्र, इन्द्रपाल सिंह उपायुक्त, एन०आर०एल०एम०, विकास चन्द्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, समस्त थानों से आये उप निरीक्षक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ती उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा द्वारा गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी प्रदान कर बधाई दी गयी, बच्चों को अन्नप्रासन कराकर उनके स्वस्थ्य रहने की कामना की गयी तथा 10 नवजात कन्याओं के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए को 10 बेबी किट वितरित की गई। मा० अध्यक्षा ने कन्या जन्म को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्तियों को प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार-प्रचार प्राथमिकता के आधार पर करायी जाने की बात कही गयी।
समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई
इसके उपरान्त मध्यान्ह 12:20 बजे अध्यक्षा महोदया की अध्यक्षता में राजीव भवन सभागार, मथुरा में उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सुरक्षा, महिला कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। समीक्षा बैठक के दौरान आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो मुख्यतः पुलिस विभाग से संबंधित थीं। अध्यक्षा महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया गया। साथ ही अध्यक्षा द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु जनपद मथुरा के समस्त सरकारी/ गैर-सरकारी कार्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में आंतरिक परिवाद समितियों (आई०सी०सी०) का शत-प्रतिशत गठन किया जाये तथा उपरोक्त सभी में शिकायत पेटिका अनिवार्य रूप से लगवायी जायें।
शक्ति संवाद कार्यक्रम
सायं 4:00 बजे विकास खण्ड राया में "शक्ति संवाद" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इन्द्रपाल सिंह, उपायुक्त (एन०आर०एल०एम०), सतेन्द्र चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी, राया एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजिविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के विषय में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उक्त संवाद में उपस्थित लगभग 20 महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया। अध्यक्षा महोदया द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा योजना एवं कौशल विकास योजना के बारे जानकारी दी गयी। प्रदेश सरकार की मंशा प्रत्येक पात्र महिला तक शासन की समस्त योजनाओं का लाभ पहुँचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिकता है। इसके उपरान्त खण्ड विकास अधिकारी राया द्वारा अध्यक्ष महोदया एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Category: Big news