Published on November 7, 2026 | Views: 294
यमन में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला हुआ है। शनिवार को राजधानी सना के पास अल-शरिया गांव में हुए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं।
हूती विद्रोहियों ने आरोप लागाया कि हमले के पीछे सऊदी अरब का हाथ है। हालांकि सऊदी अरब की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इससे एक दिन पहले दक्षिणी यमन के एक बाजार पर हवाई हमला हुआ था। हूती विद्रोहियों के मुताबिक, इस हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह दोनों घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई है।
15 अक्टूबर को यमन के अदन शहर में हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। हमले के समय प्रधानमंत्री शाया अल-जिंदानी और सरकार के कई मंत्री परिसर में मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे। यमन के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, हमले में 5 लोगों की मौत हुई थी और 16 लोग घायल हुए थे। मरने वालों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।
हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने परिसर में मौजूद सऊदी अरब के सैन्य अभियान मुख्यालय और हथियारों के भंडार को निशाना बनाया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई थी।
Category: Internation News