Published on November 9, 2026 | Views: 179
दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग ने एक चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग से अफेयर की बात मान ली है। इस रिश्ते का खुलासा 29 अक्टूबर को न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में हुआ था।
रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। आरोप है कि उसने हुआंग से नजदीकी बढ़ाकर कंपनी और उसके कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करने की कोशिश की।
इसके बाद रविवार को हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे मैसेज में पत्नी से बेवफाई करने की बात मानी। उन्होंने पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सन हुआंग और एलिस हुआंग पहली बार जून 2024 में ताइवान की राजधानी ताइपे में एक पार्टी के दौरान साथ दिखे थे।
यह पार्टी टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए रखी गई थी। एलिस वहां सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की अधिकारी के तौर पर शामिल हुई थीं।
एलिस चीन की नागरिक हैं। उन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि वह चीन की खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के लिए काम कर रही थीं।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियां एक साल से ज्यादा समय से उनकी निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें एलिस की एक अमेरिकी नागरिक से नजदीकी का पता चला। बाद में अधिकारियों ने उस व्यक्ति की पहचान उजागर की। वह एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग थे।
अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एलिस को जेन्सन के करीब पहुंचने के लिए तैयार किया था। मकसद उनके जरिए एनवीडिया की आधुनिक AI चिप्स और कंपनी के कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाना था।
एजेंसियों को यह भी शक था कि एलिस जेन्सन के जरिए अमेरिकी सरकार पर चीन को ज्यादा ताकतवर चिप्स बेचने की अनुमति देने का दबाव बनवा सकती थीं।
Category: Internation News