सपा कार्यालय पर मनाई गई पूर्व रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती

Published on November 22, 2026 | Views: 150

सपा कार्यालय पर मनाई गई पूर्व रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ, सैफई और कन्नौज के अलावा विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। लैपटॉप प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में तेजस्वनी कौशल, निशा वर्मा, रूपल जायसवाल, चित्रा सिंह, सौम्या गिरि, अंशुमान सिंह, संस्तुभ सोनकर, तान्या वर्मा, मोहम्मद इफ्तिखार खान, मालविका पचौरी, छिबरामऊ की तनु यादव, कु0 सैफी मंसूरी, कुं0 निशु दुबे, धर्मवीर यादव, कु0 प्रशंसा सिंह, आयुष कुमार, अबू तलहा, कु0 संध्या यादव, कु0 सुहावनी यादव, तिर्वा के प्रिंस यादव, विजय यादव, सार्थक कुमार, उज्जवल, कु0 श्रद्धा पाण्डेय, कु0 दीप्ति यादव, कु0 दीक्षा, सुप्रिंस, समर्थ, प्रांजल कुशवाहा, विकास पाल शामिल रहे। इस अवसर पर अलीगढ़ के भी सात बच्चों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया है। आईआईटी कॉलेज की छात्रा रहीं और अब शिक्षिका दीप्ति ने लैपटॉप से जुड़ी अपनी यादों और शिक्षक के सफर में लैपटॉप के योगदान और सफलता की जानकारी दी और अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए अभिनव स्कूल बनाने की शुरूआत हुई थी। लखनऊ और सैफई में अभिनव स्कूल बनाये गये थे। इन स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छा है। लेकिन भाजपा सरकार ने अभिनव स्कूलों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को अच्छी चीजें नहीं पसंद है। कुछ लोगों के हाथ में विकास की रेखा नहीं होती विनाष की रखा होती हैै। भाजपा सरकार ने चक गंजरिया क्षेत्र को बर्बाद कर दिया आस-पास भूमाफिया हो गये है। चक गंजरिया क्षेत्र में कोई वेलनेस सिटी आ रही थी। वेलनेस सिटी तो नहीं बनी लेकिन कुछ लोगों ने अपना वेलनेस ठीक कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों को लैपटॉप तो नहीं दिया। टेबलेट के नाम पर गोली देने का काम किया। जो टेबलेट दिया है वह हडप्पा काल का है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चे मेहनत करे, सफल होने के लिए अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाएं। लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं, छात्र-नौजवान जितनी मेहनत करेंगे। भविष्य उतना ही बेहतर होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार आने पर आज के समय के हिसाब से पढ़ाई करायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल नारे नहीं लगाना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में लखनऊ में आईटी सिटी बनाया गया। वहां एचसीएल लाया गया। जिसमें बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें नौकरी और रोजगार के अवसर मिलते है। हमारे देश में आज अच्छे विश्वविद्यालयों और ट्रेनिंग संस्थानों की जरूरत है। समाजवादी पार्टी की सरकार में इस दिशा में काम हुआ था। लेकिन भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं है। आज इंजीनियंग कॉलेज और ट्रेनिंग संस्थान बंद हो रहे है। बच्चे कहां बढ़ेंगे और कहा ट्रेनिंग देंगे। दुनिया में कहीं भी स्कूल कालेज बंद नहीं होते लेकिन भाजपा सरकार प्राइमरी स्कूलों तक को बंद कर दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल नारे नहीं लगाना चाहिए। समय और जरूरत के हिसाब से संस्थानों और शिक्षण परीक्षण में बदलाव करना चाहिए। भाजपा सरकार कोई काम नहीं करती है। भाजपा सरकार भाषा के जरिए चोट पहुंचाती है। सत्ता में बैठे और भाजपा के लोग जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते है लोकतंत्र में उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। भाजपा सरकार नफरत फैलाती है और भेदभाव करती है।

Category: Uttar pradesh


Latest News