Published on November 23, 2026 | Views: 15
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। 'पुलिस झंडा दिवस' हमारी गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प का स्मरण कराता है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों और उनके परिजनों को 'पुलिस झंडा दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि यह ध्वज प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है तथा सबके मन में विश्वास व सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री आवास पर फ्लैग पिन लगाने के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश, आईपीएस सुनील इमैनुअल आदि मौजूद रहे।
Category: Uttar pradesh