देशभर में कड़ाके की ठंड, 13 राज्यों में घना कोहरा छाया

Published on November 27, 2026 | Views: 170

देशभर में कड़ाके की ठंड, 13 राज्यों में घना कोहरा छाया

जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को श्रीनगर में -1.9°C के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कुलगाम में पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई। जलस्रोतों और पानी की पाइपलाइनों में भी पानी जमने लगा है।

कश्मीर संभाग के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल 30 नवंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, 9वीं से 12वीं तक की क्लास के लिए छुट्टियां 14 दिसंबर से 22 फरवरी तक रहेंगी।

राजस्थान और मध्य प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को फतेहपुर में 4.3 और एमपी के करौंदी में 6.8°C पारा रहा। दोनों राज्यों में आज से शीतलहर और बढ़ेगी।

सर्दी का असर दक्षिण भारत में भी दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में तापमान 9.6°C पर पहुंच गया है।

Category: Big news


Latest News