Published on September 23, 2025 | Views: 1172
फिरोजाबाद:- जिलाधिकारी रमेश रंजन ने राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ई वी एम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, यह निरीक्षण ई वी एम की सुरक्षा, रख रखाव और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की जाती है, इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों, गार्डिंग तालों और एंट्री एक्जिट रजिस्टर को देखा, इस दौरान जिलाधिकारी और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए, इस दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से नवल सिंह, समाजवादी पार्टी से राम प्रताप गुर्जर, कांग्रेस से सोशल मीडिया प्रभारी संदीप, भारतीय जनता पार्टी से शैलेंद्र सिंह, साथ ही आप पार्टी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे
Category: Uttar pradesh