Published on April 2, 2026 | Views: 249
फरह: दौलत पुर निवासी चंदन सिंह की परचून की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने छत काटकर दुकान में घुसकर 25 हजार नगद और परचून का सामान चोरी कर लिया। चंदन सिंह ने बताया कि सुबह दुकान खोली तो सामान बिखरा देखकर दंग रह गए।
सूचना पर अन्य दुकानदारों की भीड़ लग गई और मौके पर थाना प्रभारी छोटे लाल ने पहुंचकर निरीक्षण किया। । बताते चलें कि चंदन सिंह की दुकान में पूर्व में अघात चोर चोरी कर ले गए थे जिसका अभी तक पता नहीं लग सका है।थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि चोरी का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
Category: Crime