भाजपा सरकार में साजिश के तहत गरीबो को शिक्षा से दूर कर रही है: अखिलेश यादव

Published on June 29, 2026 | Views: 246

भाजपा सरकार में साजिश के तहत गरीबो को शिक्षा से दूर कर रही है: अखिलेश यादव

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार साजिश के तहत शिक्षा को गरीबों से दूर कर रही है। समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज में विजन इंडिया कार्यक्रम में अच्छी शिक्षा और नौकरी रोजगार के बारे में चर्चा की है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा को अच्छी किया जाएगा। छात्रों, नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। इनवेस्टमेन्ट में लाया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा अच्छी होगी, परीक्षा अच्छी होगी तो तरक्की पक्की होगी।
रविवार को प्रयागराज में आयोजित एक प्रेसकांफ्रेस में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि 12वीं तक समान शिक्षा लागू हो। सभी को सम्मान दिया जाएगा। स्कूलों का आधारभूत ढ़ाचा ठीक किया जाएगा। किताबें एक समान करने का प्रयास किया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में लाखों छात्रों को लैपटॉप बांटकर गरीब-अमीर के बीच डिजीटल डिवाइड खत्म करने का काम किया था। समाजवादी सरकार में बनाए गए अभिनव स्कूल प्राइवेट से भी अच्छे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जल जीवन मिशन में बन रही पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सहन कर पा रही है। भ्रष्टाचार की पाइप लाइन लखनऊ के कालिदास मार्ग तक जाती है। समाजवादी पार्टी भ्रष्टाचार, आरक्षण की लूट, महंगाई, बेरोजगारी को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझ कर जनता को कागजों में उलझाये रखना चाहती है। जिससे जनता हमेशा लाइनों में लगी रहे, परेशान रहें, भाजपा से सवाल न पूछ पायें।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर नेशन पर नहीं डोनेशन पर रहती है। इस सरकार में चौतरफा लूट है। भाजपा के शब्द कोष में न धर्म है और न शर्म है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना आस्था के साथ खिलवाड़ है। अयोध्या के लोग कह रहे है कि चढ़ावा चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े है। कर्नाटक में अण्डरग्राउण्ड, अनरजिस्टर्ड लोग हैं जो चुनाव के समय पर वोटरों को भेजते है। चुनावी साजिश में शामिल रहते हैं। उनका भंडाफोड़ हो गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी को लेकर कहा कि चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुरायी भगवान राम की पाई।
उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी सनातनियों के आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ है। प्रभु श्रीराम ने सच्ची चोरी खोल दी है। अभी प्रभु श्रीराम और पोल खोलेंगे। सभी लोग जानते है। चढ़ावा चोरी के मामले में छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है। बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है। अखिलेश यादव सच्चे सनातनियों से अपील की है कि वे भाजपा को वोट न दे और न चुनाव मंे भाजपा से टिकट मांगे। इन्होंने प्रभु श्रीराम के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपाई सीसी टीवी से घबराये हुए है। क्यों जनता सीसी अर्थात चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी जान गयी है। सब जग जाहिर हो गया।
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण हर जगह लूट है। भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण लखनऊ की कोचिंग में अग्निकांड की घटना हुई। पढ़ने और नौकरी करने वाले युवाओं की जान चली गयी। अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अरबो का बजट साफ हो गया लेकिन नदियां नहीं साफ हुई। मां गंगा की सफाई नहीं हो पायी। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। मां गंगा की सफाई के लिए आए बजट की लूट हो गयी। उन्होंने कहा कि जब तक गंगा नदी में गिरने वाली सहायक नदियां नहीं साफ होंगी तब तक गंगा नदी की सफाई नहीं हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा बुलडोजर पीडीए समाज के लोगों के घरों पर चले हैं। इसी तरह से सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउण्टर पीडीए के लोगों के हुए हैं। भाजपा सरकार पीडीए से नफरत करती है। पीडीए का आरक्षण लूट रही है। पीडीए को नौकरी नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर परीक्षाओं में पारदर्शिता होगी। किसी का आरक्षण और सम्मान नहीं छीनने देंगे। सभी को हक और सम्मान मिलेगा। सबके साथ न्याय होगा। कोर्ट ने समय-समय पर जिस व्यवस्था के लिए कहा है उसे लागू करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मान रही है। इस सरकार को हटाकर ही लोकतंत्र और संविधान को बचाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी ने इस सरकार से पीड़ित अपमानित, दुःखी लोगों को एकजुट किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा हार गयी। विधानसभा के हिसाब से भाजपा 250 से ज्यादा सीटों पर हार गयी है। भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा साफ हो जाएगी। पीडीए के लोग भाजपा को हराना सीख गए हैं। हमारे लोग सावधान है। ईमानदारी से लोकतंत्र को बचाने के लिए तैयार है। जनता ने भाजपा को हरा दिया था, इसलिए भाजपा अब साजिश के तहत सांसदो को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है।

Category: Politics


Latest News